Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

उज्जैन: महाकाल मंदिर में दर्शन हेतु प्रवेश द्वार में परिवर्तन

उज्जैन: महाकाल मंदिर में दर्शन हेतु प्रवेश द्वार में परिवर्तन

उज्जैन, 18 दिसंबर (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के उज्जैन में अंग्रेजी नववर्ष पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के दृष्टिगत महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने गुरुवार को महाकालेश्वर मंदिर परिसर के आंतरिक एवं बाहरी क्षेत्रों सहित रुद्र सागर क्षेत्र का निरीक्षण किया। प्रशासक ने श्रद्धालुओं के प्रवेश द्वार संबंधी परिवर्तन किए हैं,ताकि श्रद्धालुओं को निर्माण कार्य के चलते कोई परेशानी न आए।

कौशिक ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा मंदिर परिसर की व्यवस्थाएं सुविधाजनक रहे,इस उद्देश्य से निरीक्षण किया। उन्होने बताया कि व्यवस्थाओं में निम्रांकित परिवर्तन किए गए हैं-

* अवंतिका द्वार (गेट क्रमांक-1) को उसके वर्तमान स्थान से स्थानांतरित कर शहनाई द्वार, पालकी निर्गम स्थल के सम्मुख स्थापित किया गया है। अवंतिका द्वार से श्रद्धालु प्रवेश कर फेसिलिटी सेंटर के माध्यम से दर्शन हेतु आगे बढ़ेंगे।

बड़ा गणेश मंदिर के सम्मुख स्थित निर्गम एंबुलेंस द्वार पर नवीन शीघ्र दर्शन प्रवेश द्वार प्रारंभ किया गया है। इस द्वार से श्रद्धालु 250 रु. का शीघ्र दर्शन टिकट लेकर प्रवेश करेंगे तथा गणेश मंडप से भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर निर्धारित निर्गम द्वार से बाहर निकलेंगे।

* नवीन द्वारों पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु लॉकर, जूता-स्टैंड एवं मेटिंग जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही दर्शन मार्ग को और अधिक छोटा एवं सुगम बनाया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को शीघ्र एवं सहज रूप से दर्शन लाभ प्राप्त हो सके।

—————

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *