Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
RAJASTHAN

दशहरा पर्व पर जयपुर शहर में किया गया यातायात व्यवस्था में बदलाव

राजधानी जयपुर में निकलने वाली भगवा रैली के दौरान शहर में किया यातायात व्यवस्था में बदलाव

जयपुर, 1 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । राजधानी जयपुर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरे का उत्सव (रावण दहन) जयपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर मनाया जाएगा। दशहरे पर्व के दौरान आमजन की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था की गई है।

पुलिस उपायुक्त यातायात जयपुर शहर सुमित मेहरडा के अनुसार दिल्ली रोड की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसे चंदवाजी तिराहा से एक्सप्रेस हाईवे रोड नंबर 14 सीकर रोड, चोमू तिराहा, पानीपेच, चिंकारा, कलेक्ट्री सर्किल से खासा कोठी होते हुए सिन्धी कैम्प आ सकेंगी। सिंधी कैंप से दिल्ली रोड की तरफ जाने वाली रोडवेज की बसे सिन्धी कैम्प से गर्वमेन्ट हॉस्टल, चौमू हाउस चौराहा, स्टैच्यू सर्किल, पृथ्वीराज रोड, नारायण सिंह तिराहा, रामबाग चौराहा, जे.डी.ए चौराहा, शांति पथ, जवाहर नगर बाईपास से टी.पी. नगर होते हुए जा सकेंगी।आगरा रोड से आने वाली रोडवेज की बसे रोटरी सर्किल से जवाहर नगर बाईपास, रायल्टी तिराहा, के.वी. 3 तिराहा, ओ.टी.एस. चौराहा, गोपालपुरा चौराहा, लक्ष्मी मन्दिर, सहकार मार्ग, 22 गोदाम, गर्वमेन्ट हॉस्टल होते हुए सिन्धी कैम्प आ सकेंगी। सिन्धी कैम्प से आगरा की तरफ जाने वाली रोडवेज की बसे सिंधी कैंप से गर्वमेन्ट हॉस्टल, चौमू हाउस चौराहा, स्टैच्यू सर्किल, पृथ्वीराज रोड, नारायण सिंह तिराहा, रामबाग चौराहा, जे.डी.ए चौराहा, शांति पथ, जवाहर नगर बाईपास से टी.पी. नगर, रोटरी सर्किल होते हुए जा सकेंगी।दशहरा उत्सव के दौरान दशहरा दहन स्थल के आस-पास मुख्य मार्गो पर सभी प्रकार के वाहनों की पार्किंग निषेध रहेगा। दशहरा उत्सव के दौरान दशहरा दहन स्थल के आस-पास मुख्य मार्गो पर चलने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानांतर मार्गो पर संचालित किया जायेगा। अति आवश्यक सेवाओं के वाहनों का आवागमन निर्बाध रहेगा। आमजन से अपील है कि उक्त कार्यक्रम के दौरान समानांतर मार्गों का प्रयोग करें।

—————

(Udaipur Kiran)

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *