Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
HARYANA

गुरुग्राम: बैंक कर्मचारी बनकर बुजुर्ग से की 24 हजार की ठगी

सांकेतिक तस्वीर।

-पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की

गुरुग्राम, 14 दिसंबर (Udaipur Kiran) । ठगी के एक आरोपी ने खुद को बैंक कर्मचारी बताकर एक बुजुर्ग से 24 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीडि़त ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-9ए की सोसाइटी में रहने वाले चाल्र्स चंडेकर ने कहा कि उनके पास 16 नवंबर को एक कॉल आई। जिसमें कॉलर ने खुद को पीएनबी के ओल्ड एज सर्टीफिकेट डिपार्टमेंट से बताया। उसने चाल्र्स चंडेकर से अपनी पर्सनल डिटेल जमा कराने को कहा। चाल्र्स चंडेकर ने ऐसी कोई जानकारी देने से मना कर दिया। इसी दौरान उनका फोन हैक हो गया और उनके पीएनबी अकाउंट से 24 हजार रुपए डेबिट होने का मैसेज आया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

(Udaipur Kiran)

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *