Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ASSAM

नाहरकटिया में मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान के तहत चेक वितरित

Assam CM Dr Himanta Biswa Sarma Launching MMUA Seed Fund Distribution in Naharkatia.

– 20 हजार से अधिक महिलाओं को मिला लाभ

डिब्रूगढ़ (असम), 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को नाहरकटिया विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान (एमएमयूए) के तहत प्रारंभिक पूंजी चेक वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम के तहत कुल 20,115 महिला लाभार्थियों को 10-10 हजार रुपये की प्रारंभिक पूंजी के चेक वितरित किए गए। इनमें 18,461 महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों से जबकि 1,654 महिलाएं शहरी क्षेत्रों से हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार असम की नारी शक्ति को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर संभव अवसर का उपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि नाहरकटिया की धरती पर आज आत्मसम्मान और स्वावलंबन की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान राज्य सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य महिलाओं को उद्यमिता के लिए प्रोत्साहित करना और आर्थिक सहायता प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे राज्य की आर्थिक प्रगति में सक्रिय भूमिका निभा सकें।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *