Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

चेतक पुलिस ने बचाई मेरठ के युवक की जान

नहर में डूबने से बचा युवक पुलिस के साथ

हरिद्वार, 16 दिसंबर (Udaipur Kiran) । कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में चेतक कर्मियों ने साहस, सूझबूझ और मानवता का परिचय देते हुए गंगनहर में डूब रहे एक युवक की जान बचाकर मिसाल पेश की है। मंगलवार को जग्गू घाट, ज्वालापुर के पास एक व्यक्ति के गंगनहर में कूदने की सूचना मिलते ही ज्वालापुर चेतक पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

पुलिस कर्मियों ने जोखिम उठाते हुए गंगनहर में डूब रहे युवक को सुरक्षित बाहर निकाला और कोतवाली ज्वालापुर लाये। प्रारंभिक पूछताछ में युवक मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हुआ और अपना सही नाम-पता नहीं बता पा रहा था। लगातार प्रयासों के बाद युवक द्वारा बताए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क स्थापित हुआ, जिससे उसकी पहचान नीरज रावत निवासी मेरठ के रूप में हुई। परिजनों ने बताया कि नीरज मेरठ हॉस्पिटल में काम करता था, लेकिन कुछ समय से मानसिक असंतुलन के चलते 13 दिसंबर से लापता था, जिसकी तलाश वे लगातार कर रहे थे।

कोतवाली ज्वालापुर पुलिस ने परिजनों को थाने बुलाया और युवक को सकुशल उनके सुपुर्द किया। अपने खोए हुए पुत्र को सुरक्षित पाकर पिता व परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए चेतक कर्मियों की खुले दिल से प्रशंसा की। पुलिस टीम में उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार, मनोज डोभाल, दीपक चौहान, अंकित कवि शामिल थे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *