
जगदलपुर, 2 नवंबर (Udaipur Kiran) . राज्योत्सव कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उप Chief Minister अरुण साव और वनमंत्री केदार कश्यप आज sunday को स्टेट प्लेन से जगदलपुर पहुंचे. जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर विधायक दंतेवाड़ा चैतराम मंडावी और अन्य जनप्रतिनिधि ने उप Chief Minister अरुण साव का आत्मीय स्वागत किया. बस्तर जिला स्तरीय राज्योत्सव के मुख्य अतिथि के रूप उप Chief Minister साव और विशिष्ट अतिथि के रूप में वन मंत्री कश्यप शामिल होंगे. हवाई अड्डे पर विधायक दंतेवाड़ा चैतराम मंडावी, नगर निगम सभापति खेम सिंह देवांगन, उपाध्यक्ष जिला पंचायत बलदेव मंडावी, भाजपा जिला काेषाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही, एमआईसी के सदस्य और पार्षदगण सहित अन्य जनप्रतिनिधियों कमिश्नर डोमन सिंह, आईजी सुंदरराज पी., कलेक्टर हरिस एस, वन मंडलाधिकारी उत्तम गुप्ता ने स्वागत किया.
—————
(Udaipur Kiran) / राकेश पांडे
