



रांची, 16 नवंबर (Udaipur Kiran) . रांची के मोरहाबादी मैदान में Jharkhand स्थापना दिवस के 25वें गौरवशाली वर्षगांठ के अवसर पर “रजत पर्व उत्सव” का sunday को भव्य आयोजन हुआ. इस अवसर पर Chief Minister हेमन्त सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन एवं परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. Chief Minister ने राज्य की जनता के साथ इस ऐतिहासिक क्षण को उत्सव के रूप में मनाया तथा Jharkhand की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया.
राज्य की समृद्ध संस्कृति का भव्य प्रदर्शन कार्यक्रम में राज्य की पारंपरिक कला और लोक संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला.शास्त्रीय नृत्य-संगीत की आकर्षक प्रस्तुति ने शमा बांधा. कलाकारों की ओर से Jharkhand की विविध सांस्कृतिक विधाओं – अखरा जगान (झूमर), संथाली, कड़सा, खड़िया, मुंडारी, नागपुरी, घोड़ा, पाईका, सरायकेला छऊ एवं मानभूम छऊ – की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं. इन प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और राज्य की सांस्कृतिक विविधता की झलक प्रस्तुत की.
वहीं, स्वर्गीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन की जीवनी पर आधारित नाट्य प्रस्तुति, रजत पर्व उत्सव का एक प्रभावशाली और भावपूर्ण आकर्षण रही. इस नाटक ने न केवल उनका जीवन दर्शाया, बल्कि उनके जरिए Jharkhandी समाज के लिए किए गए योगदान और समाज सुधार की दिशा में उठाए गए कदमों को भी गहराई से उजागर किया. दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जीवन संघर्ष और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण Jharkhand के आदिवासी समाज के लिए प्रेरणा स्त्रोत रहा है. उन्होंने शिक्षा, सामाजिक जागृति और सशक्तिकरण के क्षेत्रों में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए जिन्हें इस नाटक के माध्यम से कलाकारों ने सजीव रूप में प्रस्तुत किया. उनके आदर्शों ने स्थानीय समुदायों को स्वयं की पहचान बनाए रखने और सामाजिक बदलाव लाने की दिशा में किए गए गुरुजी के प्रयासों को रेखांकित किया .इस नाट्य प्रस्तुति में स्वर्गीय शिबू सोरेन के व्यक्तित्व के कई पहलुओं को उजागर किया गया, जैसे उनका संघर्ष भावना, नेतृत्व क्षमता, और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का प्रयास. कलाकारों ने उनके जीवन के उन महत्वपूर्ण क्षणों को प्रभावशाली अभिनय और संवाद के साथ प्रस्तुत किया, जिसने दर्शकों के मन में असीम श्रद्धा और भावुकता उत्पन्न की.
ड्रोन शो और संगीत प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र
कार्यक्रम में भव्य ड्रोन शो का आयोजन हुआ, जिसमें ड्रोन की सहायता से आकाश में Jharkhand की ऐतिहासिक यात्रा और सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रदर्शित किया गया. इसके दृश्य ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया. लोकप्रिय बैंड “टॉम मुर्मू एंड बैंड” तथा इंडियन आइडल फेम शगुन पाठक एवं प्रसिद्ध Bollywood गायिका शिल्पा राव ने अपने गीतों की प्रस्तुति से मंच पर समां बांध दिया. सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पूरे मैदान में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा, लोग Jharkhandी संगीत और लोकधुनों पर झूमते नजर आए. Jharkhand की जनभावनाओं से जुड़े रजत पर्व उत्सव ने Jharkhand की अस्मिता, एकता और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बनकर राज्यवासियों को अपनी जड़ों से जुड़े रहने का संदेश दिया.
कार्यक्रम में बालीवुड की मशहूर गायिका शिल्पा राव ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से शमा बांधकर कर कार्यक्रम को यादगार बना दिया.देर रात तक लोग शिल्पा राव के सुरों की गहराइयों में डूबे रहे.
रजत पर्व उत्सव के अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, सांसद महुआ माजी, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, विकास आयुक्त अजय कुमार सिंह, पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा,कला- संस्कृति, खेल, युवा कार्य एवं पर्यटन सचिव मनोज कुमार,उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, वरीय Superintendent of Police राकेश रंजन सहित राज्य एवं जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे.
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
