Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ASSAM

मुख्यमंत्री ने किया 1,272 करोड़ रुपये के अमोनिया-यूरिया प्रोजेक्ट का ऐलान

Image shared by Assam CM Dr Himanta Biswa Sarma

गुवाहाटी, 21 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कहा कि राज्य अपने औद्योगिक विकास में एक नया अध्याय लिख रहा है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जहां एक ओर सेमीकंडक्टर परियोजना जल्द ही शुरू होने जा रही है, वहीं सरकार अब अगले चरण में अमोनिया-यूरिया कॉम्प्लेक्स के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है।

उन्होंने कहा कि 1,272 करोड़ रुपये के निवेश से यह परियोजना न केवल रोजगार सृजन को बढ़ावा देगी बल्कि राज्य की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत बनाएगी।

उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार आधारभूत ढांचा को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। अमोनिया-यूरिया कॉम्पलेक्स भी इसकी कड़ी का हिस्सा बताया जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *