जयपुर, 15 अगस्त (Udaipur Kiran). Rajasthan में 79वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया. राज्य स्तरीय मुख्य समारोह जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां Chief Minister भजनलाल शर्मा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली. समारोह में पुलिस, आरएसी, एनसीसी, एनएसएस और अन्य सुरक्षा बलों की टुकड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया. Chief Minister ने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण भी किया.

समारोह से पूर्व Chief Minister भजनलाल शर्मा ने गौरव पथ स्थित शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की. समारोह का विशेष आकर्षण Indian सेना का हेलिकॉप्टर रहा, जिसने आसमान से राष्ट्रीय ध्वज पर पुष्पवर्षा की. ध्वजारोहण के बाद Chief Minister ने प्रदेशवासियों को संबोधित किया.
राजधानी जयपुर में बड़ी चौपड़ पर परंपरागत रूप से सत्ता पक्ष की ओर से उपChief Minister प्रेमचंद बैरवा ने ध्वजारोहण किया. वहीं, प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने ध्वजारोहण कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर योद्धाओं के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया.
कांग्रेस की ओर से जयपुर के बड़ी चौपड़ के दक्षिणी हिस्से में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने ध्वजारोहण किया. इस अवसर पर पूर्व Chief Minister अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, संयम लोढ़ा, जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आर.आर. तिवारी और वैभव गहलोत सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे.