Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

हनुमानगढ़ी मंदिर कनखल में मुख्यमंत्री धामी ने की पूजा अर्चना

मुख्यमंत्री का माल्यार्पण करते मुख्य पुजारी

हरिद्वार, 15 दिसंबर (Udaipur Kiran) । हरिद्वार दौरे पर आए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कनखल स्थित सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी मंदिर पहुँचे। जहां उन्होंने बजरंगबली की विधि विधान से पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री ने राम भक्त हनुमान जी से प्रदेश की सुख समृद्धि ,शांति तथा जनकल्याण की कामना की।

इस अवसर पर वेदपाठी ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचन से मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य डा.पं.आनंद बल्लभ जोशी ने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र, गंगाजली एवं रुद्राक्ष की माला भेंट की।

इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, राज्य मंत्री प्रजापति जुगल किशोर भसीन, आयुक्त गढ़वाल मंडल विनय शंकर पांडे, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल, एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, एचआरडीए सचिव मनीष सिंह, पंडित गजाधर शास्त्री, पं. विपिन भट्ट, पं.योगेश, पं.सर्वमित्र आदि उपस्थिति रहे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *