Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धनतेरस पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना की

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने धनतेरस पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भाेपाल, 18 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पांच दीवसीय दीपोत्सव की शुरुआत आज (शनिवार) से धनतेरस से हो रही है। धनतेरस सुख और समृद्धि का पर्व माना जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी व भगवान धन्वंतरि का घरों में प्रवेश होता है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ माेहन यादव ने धनतेरस पर्व पर प्रदेशवासियाें काे शुभकामनाएं देते हुए सभी की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।

मुख्यमंत्री डाॅ यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:। अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय।। सुख, समृद्धि, धन-धान्य एवं आरोग्य की कामना के पावन पर्व धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में खुशहाली लाए, यही मां लक्ष्मी जी से प्रार्थना करता हूं।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *