Skip to content
Saturday, 31 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘विश्व पर्यटन दिवस’ की प्रदेशवासियों और पर्यटन प्रेमियों को दी शभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 'विश्व पर्यटन दिवस' की प्रदेशवासियों और पर्यटन प्रेमियों को दी शभकामनाएं

भाेपाल, 27 सितंबर (Udaipur Kiran News) । दुनियाभर में आज (शनिवार काे) विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्हाेंने पर्यटकाें काे मप्र आने का निमंत्रण दिया है।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया एक्‍स के माध्‍यम से कहा ‘विश्व पर्यटन दिवस’ की समस्त प्रदेशवासियों और पर्यटन प्रेमियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्राकृतिक सौंदर्य, सांस्कृतिक विरासत, जीवंत लोक संस्कृति व कला और ऐतिहासिक धरोहरों से समृद्ध मध्यप्रदेश, सचमुच भारत का हृदयप्रदेश है। शिक्षा, शौर्य और संस्कार की इस अतुल्य धरा, ‘नदियों के मायके’ में विश्व भर के पर्यटन प्रेमियों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *