Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत को जयंती पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व उप राष्ट्रपति भैरोंसिंह शेखावत को जयंती पर दी विनम्र श्रद्धांजलि

भोपाल, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भारत के पूर्व उप राष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भैरोंसिंह शेखावत की आज (गुरुवार को) जयंती है। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्‍हें याद करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से कहा कि सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के पर्याय, भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय भैरों सिंह शेखावत जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ। लोकसेवा के प्रति आपका समर्पण एवं पुनीत विचार हमें सदैव जनसेवा की राह पर अग्रसर रहने की प्रेरणा देते रहेंगे।

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *