Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशल संगठनकर्ता दत्तोपंत ठेंगड़ी को पुण्यतिथि और स्वतंत्रता सेनानी लाला हरदयाल को जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कुशल संगठनकर्ता दत्तोपंत ठेंगड़ी को पुण्यतिथि पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी लाला हरदयाल को जयंती पर किया नमन

भाेपाल, 14 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । श्रमिक नेत स्वदेशी जागरण मंच के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की आज मंगलवार काे पुण्यतिथि है। इसके साथ ही महान स्वतंत्रता सेनानी लाला हरदयाल की आज ही के दिन जयंती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डाॅ. माेहन यादव ने दाेनाें महान विभूतियाें काे स्मरण करते हुए विनम्र नमन किया है।

मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर श्रमिक नेता दत्तोपंत ठेंगड़ी काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आजीवन प्रचारक रहे कुशल संगठनकर्ता, आधुनिक भारत के मनीषी, पूज्य दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। भारतीय मजदूर संघ, भारतीय किसान संघ और स्वदेशी जागरण मंच जैसे संगठनों की स्थापना कर आपने सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र की सेवा और किसानों व श्रमिकों के उत्थान हेतु समर्पित किया। स्वदेशी की भावना से ओत-प्रोत आपके विचार सदैव हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे।

एक अन्य संदेश के माध्यम से सीएम डाॅ. यादव ने स्वतंत्रता सेनानी लाला हरदयाल काे जयंती पर नमन करते हुए कहा गदर पार्टी की स्थापना कर स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा देने वाले स्वतंत्रता सेनानी, श्रद्धेय लाला हरदयाल जी की जयंती पर नमन करता हूँ।माँ भारती की सेवा में समर्पित उनका संपूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *