मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संसद भवन पर आतंकी हमले की बरसीं पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Chief Minister  डॉ. यादव ने संसद भवन पर आतंकी हमले की बरसीं पर शहीद जवानों श्रद्धांजलि अर्पित की

भाेपाल, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) . आज (Saturday काे) संसद भवन पर हमले की 24वीं बरसी है. साल 2001 में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर यानी संसद भवन पर आंतकियों द्वारा हमला किया गया था. इस हमले के दौरान किए गए अंधाधुंध फायरिंग में कईं जवान शहीद हो गए और उन्हें आज भी याद किया जाता है. Chief Minister डाॅ यादव इस अवसर पर शहीदों को याद कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है.

Chief Minister डाॅ. यादव ने साेशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में कहा संसद भवन पर आतंकी हमले में शहीद जवानों को सादर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं.हमारे पराक्रमी जवानों ने हमले का मुंह तोड़ जवाब देते हुए आतंकियों को मौके पर ही ढेर कर दिया था. अपने प्राण न्यौछावर कर देश के स्वाभिमान की रक्षा करने वाले जवानों पर देश सदैव गौरवान्वित रहेगा.

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Leave a Comment