अटलजी भाषा से, भाषण से और व्यक्तित्व से गंगा-यमुना की तरह पवित्र थे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Chief Minister  डॉ. मोहन यादव ने Andhra Pradesh के धर्मावरम में अटल ज्योति संदेश यात्रा के शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित किया
Chief Minister  डॉ. मोहन यादव ने Andhra Pradesh के धर्मावरम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की

– Chief Minister डॉ. यादव ने आंध्रप्रदेश के धर्मावरम में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

– Chief Minister अटल ज्योति संदेश यात्रा में हुए शामिल

भोपाल, 11 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . मध्‍य प्रदेश के Chief Minister डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल Biharी वाजपेयी ने राष्ट्र सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया. वे हिमालय के समान विराट व्यक्तित्व के धनी थे. पूरी दुनिया में उनका एक अलग ही सम्मान है. वे भाषा से, भाषण से और व्यक्तित्व से गंगा-यमुना की तरह पवित्र थे. आज Andhra Pradesh में उनके जन्मशताब्दी वर्ष में 15 दिवसीय अटल ज्योति संदेश यात्रा की शुरुआत हुई है. यह यात्रा Andhra Pradesh के 20 जिलों तक पहुंचेगी और 25 दिसंबर को स्व. वाजपेयी की जयंती के अवसर पर यात्रा का समापन होगा.

Chief Minister डॉ. यादव ने गुरुवार को Andhra Pradesh के धर्मावरम में अटल ज्योति संदेश यात्रा में सहभागिता की एवं स्व. वाजपेयी की विशाल प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया. Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि Andhra Pradesh के सत्य साईं जिले के धर्मावरम में स्व. वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी हुआ है. स्व. वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर 1923 को ग्वालियर के एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ. उन्होंने देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा के बल पर नाम कमाया. Andhra Pradesh के Chief Minister एन. चंद्रबाबू नायडू के साथ वाजपेयी के घनिष्ठ संबंध रहे. उनके कार्यकाल में ही नायडू एनडीए के प्रेसिडेंट बने थे.

Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि अटलजी ने लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनकर देश की जनता की सेवा की. पोखरण में परमाणु परीक्षण किया. कारगिल में पाकिस्तान को सबक सिखाया. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सौगात दी. आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी के बताए मार्ग पर देश की सरकार चल रही है. प्रधानमंत्री मोदी और Chief Minister नायडू की दोस्ती पक्की है. चंद्रबाबू नायडू Andhra Pradesh में एनडीए सरकार में Chief Minister हैं. वे Andhra Pradesh को हर क्षेत्र में आगे बढ़ा रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश भी विकास के पथ पर अग्रसर है. एनडीए ने भगवान श्रीकृष्ण के वंशज को मध्यप्रदेश की कमान सौंपी है. Andhra Pradesh में नायडू ने सत्या जी को आगे बढ़ाया है. यही सबका साथ-सबका विकास का संकल्प है. जनता के चेहरे के भाव देखकर ऐसा लग रहा है कि Andhra Pradesh और मध्यप्रदेश दो बिछड़े भाइयों के समान हैं.

Chief Minister डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को आयुष्मान योजना से मुफ्त इलाज, सागर माला, भारत माला, स्टैंड-अप इंडिया, स्टार्ट-अप इंडिया जैसी योजनाएं दी हैं. आज हम प्रधाममंत्री मोदी और नायडू के नेतृत्व में Andhra Pradesh और देश को आगे बढ़ते हुए देख रहे हैं. Chief Minister डॉ. यादव ने Andhra Pradesh के पार्टी अध्यक्ष टीवीएन माधव को अटल ज्योति संदेश यात्रा के लिए बधाई दी. उन्होंने कहा कि अटल ज्योति संदेश यात्रा से Andhra Pradesh की जनता को स्व. वाजपेयी के जीवन के विविध पहलुओं से परिचित होने का अवसर मिलेगा. पूर्व प्रधानमंत्री स्व. वाजपेयी कहते थे कि अपना हृदय विशाल बनाओ. सबके साथ, सबके लिए काम और विकास करो. स्व. वाजपेयी की पंक्तियां याद आती हैं- छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता और टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता. कार्यक्रम में विधायक मधुसूदन रेड्डी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीयजन उपस्थित थे.

(Udaipur Kiran) / उम्मेद सिंह रावत

Leave a Comment