Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज उज्जैन में नवीन कलेक्टर कार्यालय भवन का करेंगे भूमिपूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव

– 355 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की देंगे सौगात

भोपाल, 28 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (रविवार को) उज्जैन में 355 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन करेंगे। इसमें नवीन कलेक्ट्रेट कार्यालय का भवन भी शामिल है। कलेक्ट्रेट भवन का निर्माण 134 करोड़ 97 लाख रुपये की लागत से होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित भी करेंगे।

उज्जैन जिला प्रशासन द्वारा जानकारी दी गई कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा जिन विकास कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा, उसमें कलेक्ट्रेट भवन के अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर बनने वाले ब्रिज, नवीन विश्रामगृह, नवीन सर्किट हाउस, शासकीय धनवन्तरी आयुर्वेदिक महाविद्यालय परिसर में बालक-बालिका छात्रावास, सिविल अस्पताल भवन आदि शामिल हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *