Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज राज्य स्तरीय 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल, 23 सितंबर (Udaipur Kiran News) । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज (मंगलवार को) भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में दोपहर 3 बजे राज्य स्तरीय 10वें राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही कार्यक्रम में ही आयुष वैलनेस टूरिज्म अंतर्गत आयुष विभाग एवं पर्यटन विभाग के मध्य एम.ओ.यू. होगा।

जनसम्पर्क अधिकारी राजेश दाहिमा ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव आयुष जनस्वास्थ्य कार्यक्रम का 55 जिले की 55 इकाई में प्रसार एवं कैंसर रोगियों के लिए कारुण्य कार्यक्रम और औषधि पौधों के लिए हेल्पलाईन का शुभारंभ करेंगे। साथ ही एस.एम.पी.बी. की ‘मध्य हर्बल दर्पण’ पत्रिका का विमोचन और जन आरोग्य समिति की नियमावली का विमोचन भी करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर आयुष विभाग द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी।

आयुष मंत्री इंदर सिंह परमार कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री एवं भोपाल जिले के प्रभारी मंत्री चेतन्य काश्यप, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर और संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र सिंह लोधी सहित गणमान्य जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी भी शामिल होंगे।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *