
– पीएम ई-बस सेवा योजनांतर्गत अत्याधुनिक ई-बस डिपो का भी होगा भूमिपूजन
भोपाल, 13 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Madhya Pradesh की गौरवशाली अतीत और समृद्ध संस्कृति से जुड़ी पहल के तहत Chief Minister डॉ. मोहन यादव आज Saturday को सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार और पीएम ई-बस सेवा योजनांतर्गत अत्याधुनिक ई-बस डिपो का भूमि-पूजन करेंगे. कार्यक्रम प्रातः 11 बजे महाराणा प्रताप शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फंदा भोपाल में आयोजित होगा.
जनसम्पर्क अधिकारी अशोक मनवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि सम्राट विक्रमादित्य प्रवेश द्वार के माध्यम से Madhya Pradesh की सांस्कृतिक विरासत को आधुनिक शहरी विकास से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा. सम्राट विक्रमादित्य के शौर्य, न्यायप्रियता और सांस्कृतिक चेतना को प्रतीकात्मक रूप से दर्शाने वाला यह प्रवेश द्वार न केवल ऐतिहासिक पहचान को सुदृढ़ करेगा, बल्कि क्षेत्र के सौंदर्यीकरण और नगरीय विकास को भी नई दिशा देगा.
विकास के नए प्रतिमान होंगे स्थापित
Chief Minister डॉ. यादव का मानना है कि प्रदेश की विरासत को संजोते हुए विकास के नए प्रतिमान स्थापित करना राज्य शासन की प्राथमिकता है. “विरासत के साथ विकास” की भावना को साकार करता यह प्रवेश द्वार आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा. यह कार्यक्रम विकास और सेवा के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भी विशेष महत्व रखता है, जो Madhya Pradesh के सांस्कृतिक पुनर्जागरण और समग्र विकास की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है.
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
