Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
DELHI

दिल्ली मेट्रो के फेज-5(ए) के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी, सशक्त एवं निर्णायक नेतृत्व में दिल्ली मेट्रो के ‘फेज–5ए’ को केंद्रीय मंत्रिमंडल की स्वीकृति मिलना आधुनिक एवं विकसित दिल्ली के निर्माण की दिशा में दूरगामी कदम है। उन्होंने शहरी बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने के लिए दिल्ली की जनता की ओर से प्रधानमंत्री का धन्यवाद किया।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर बुधवार को पोस्ट करते हुए कहा कि लगभग 12,015 करोड़ रुपये की लागत से स्वीकृत 16 किलोमीटर लंबे इस विस्तार के साथ दिल्ली मेट्रो नेटवर्क 400 किलोमीटर के महत्वपूर्ण मील के पत्थर को पार करेगा, जो राष्ट्रीय राजधानी की शहरी कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। यह महत्वपूर्ण निर्णय दिल्लीवासियों के लिए सुरक्षित, सुगम और तीव्र परिवहन सुनिश्चित करेगा तथा ‘ईज ऑफ लिविंग’ के संकल्प को सशक्त रूप से साकार करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो के 13 नए अत्याधुनिक स्टेशनों वाला यह विस्तार सड़क यातायात पर बढ़ते दबाव को कम करने, यात्रियों के समय की बचत करने तथा पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण में कमी लाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

—————

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *