मुख्यमंत्री ने चंपावत वाहन दुर्घटना पर जताया दुख

Chief Minister  पुष्कर सिंह धामी.

देहरादून, 5 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-09 पर तहसील बाराकोट (चंपावत) में बागधारा के समीप एक बारात का वाहन खाई में गिरने से पांच लोगों की माैत पर दुःख व्यक्त किया.

Chief Minister ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अत्यंत दुःखद घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है. Chief Minister ने दुर्घटना में घायलाें के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की. Chief Minister ने अधिकारियाें काे घायलों के बेहतर उपचार के भी निर्देश दिया है.

उल्लेखनीय है कि जिले के पाटी ब्लॉक क्षेत्र से बारात लौटते समय एक बोलेरो कार के गहरी खाई में गिरने से पांच बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लाेग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतकों में एक ही परिवार के दो सदस्य हैं.

(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार

Leave a Comment