भाई दूज पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, कहा– भाई-बहन संबंध है दिव्य बंधन

गुवाहाटी, 23 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने पवित्र भाई दूज के अवसर पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाई-बहन का संबंध एक दिव्य बंधन है, जिसमें विश्वास, स्नेह, त्याग और प्रेरणा का सुंदर संगम होता है।
मुख्यमंत्री ने कहा, “भाई और बहन का रिश्ता आस्था और प्रेम से जुड़ा हुआ एक पवित्र नाता है। इस रिश्ते में ममता, अपनापन और सदा साथ रहने की भावना निहित होती है। इस पवित्र अवसर पर मैं हर भाई-बहन के इस सुमधुर संबंध को नमन करता हूं और इसकी अटूटता की कामना करता हूं।”
डॉ. सरमा ने सभी को भाई दूज की हार्दिक बधाई देते हुए हर परिवार में प्रेम और सौहार्द की भावना बनी रहने की कामना की।
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश



