Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ASSAM

असम के पारंपरिक महोहौ उत्सव पर मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

The image shared by Assam CM Dr Himanta Biswa Sarma.

गुवाहाटी, 04 दिसम्बर (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने गुरुवार को राज्यवासियों को पारंपरिक महोहौ या महखेदा उत्सव के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह उत्सव निचले असम के नदीय क्षेत्रों में अघहन माह की पूर्णिमा को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में कहा कि असम अपनी बहुरंगी कला-संस्कृति, लोक-परंपराओं और विरासत के लिए जाना जाता है। महोहौ उत्सव ग्रामीण समाज की धरती से जुड़ी मान्यताओं, लोकविश्वास और सामूहिक हर्षोल्लास का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर गांवों के युवक-युवतियां हाथों में लाठी लेकर आंगन के चारों ओर घूमते हुए महखेदा गीत गाते हैं और घर-परिवार के कल्याण के लिए आशीर्वाद देते हैं। लोकमान्यता है कि इस अनुष्ठान के बाद हानिकारक कीट-पतंगे कम हो जाते हैं और सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता है।

मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी लोगों के मंगल, शांति और प्रगति की कामना करते हुए कहा कि यह पारंपरिक उत्सव सभी के जीवन में सौभाग्य और खुशहाली लेकर आए।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *