


गोरखपुर, 17 नवंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister योगी आदित्यनाथ Monday को पीपी गंज क्षेत्र के ग्राम मखनहा टोला झगरहां में दीपक सिंह के घर मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हुए. उन्होंने मंगलवार को परिणय सूत्र बंधन में बंधने जा रही दीपक सिंह की बहन दीपलता को आशीर्वाद और सभी परिजनों को शुभकामनाएं दीं.
Monday दोपहर बाद पहुंचे Chief Minister योगी ने दीपक सिंह के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें वैवाहिक समारोह की बधाई दी. उन्होंने हल्दी की रस्म निभा रही परिवार की बिटिया दीपलता को आशीर्वाद और उपहार प्रदान किया. मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की. Chief Minister के आगमन पर दीपक सिंह और उनके परिजनों ने स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र भेंटकर उनका अभिनंदन किया. इस अवसर पर विधायक फतेह बहादुर सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजय सिंह, पूर्व प्रमुख गोरख सिंह और अनेक स्थानीय गणमान्यजन भी उपस्थित रहे.
—————
(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय
