मुख्यमंत्री हिमंत ने श्रीनिवास रामानुजन को किया नमन

गुवाहाटी, 22 दिसंबर (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने सोमवार को राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर देश के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्वविख्यात गणितज्ञ रामानुजन का अतुलनीय योगदान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है। उनकी पवित्र जयंती पर डॉ. सरमा ने गणित के विद्यार्थियों, शिक्षकों सहित सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कामना की कि यह दिवस छात्रों में गणित के प्रति रुचि बढ़ाने और उनके ज्ञान के विस्तार में सहायक सिद्ध हो।
——————-
(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश



