Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
DELHI

मुख्यमंत्री ने राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का किया निरीक्षण

दिलशाद गार्डन स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण के दौरान मरीजों से बात करती मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली, 24 दिसंबर (Udaipur Kiran) । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को दिलशाद गार्डन स्थित राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान अस्पताल में आए मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत कर उनकी जरूरतें जानी और इलाज व व्यवस्थाओं की स्थिति को उनके नजरिए से समझा।

मुख्यमंत्री ने ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों की सुविधा, सफाई, समय पर इलाज तथा डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि इलाज में देरी न हो और अस्पताल में आने वाला हर मरीज सम्मान, संवेदनशीलता और भरोसे के साथ देखभाल पाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के हर परिवार को आसान, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिले, यही हमारी प्राथमिकता है। यह जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर साझा की है।

———-

(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *