
शिमला, 12 दिसंबर (Udaipur Kiran) . पूर्व Chief Minister और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने Chief Minister सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा है कि Chief Minister विपक्ष को उसका काम न सिखाएं. उन्होंने कहा कि वे विपक्ष के नेता हैं और जनता की आवाज उठाना तथा सरकार के हर गलत फैसले का विरोध करना उनकी संवैधानिक जिम्मेदारी है.
जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि Chief Minister इन दिनों विपक्ष के सवाल पूछने से भी नाराज़ दिखाई देते हैं. उन्होंने कहा कि सरकार सब कुछ अपने हिसाब से चलाना चाहती है, लेकिन लोकतंत्र में यह संभव नहीं है. उन्होंने शुक्रवार को कहा कि Chief Minister खुद आरोप लगाते रहते हैं कि विपक्ष बिना तथ्यों के बात करता है, जबकि सच्चाई यह है कि जनता सब देख रही है. मंडी रैली में क्या हुआ, किसने किसके खिलाफ क्या बोलायह सब प्रदेश जानता है.
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सिर्फ सरकार की तीन साल की कार्यप्रणाली को जनता के सामने रखा, जिस पर Chief Minister तिलमिला गए. जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि क्या उप Chief Minister मुकेश अग्निहोत्री की सार्वजनिक आलोचना पर भी भाजपा ने उन्हें कुछ कहा था? पूरा हिमाचल देख चुका है कि भरी सभा में उप Chief Minister ने Chief Minister की कार्यशैली का मज़ाक उड़ाया और Chief Minister उसके बाद जवाब तक नहीं दे पाए.
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि Chief Minister लगातार भाजपा में गुटबाज़ी के आरोप लगाते रहे हैं, लेकिन अब जनता पूछ रही है कि खुद कांग्रेस सरकार और मंत्रिमंडल में कितने गुट चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी भी यह देख चुके हैं कि किस तरह कांग्रेस सरकार के भीतर ही टकराव की स्थिति है. जयराम ठाकुर ने कहा कि अधिकारियों और कर्मचारियों को धमकाने जैसी घटनाएं प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक हैं. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या यह अराजकता नहीं है कि उप Chief Minister सरकारी मंच पर ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करें और Chief Minister चुप रहें?
जयराम ठाकुर ने कहा कि यदि Chief Minister झूठ बोलना बंद करें और विपक्ष को यह न बताएं कि उसे क्या करना चाहिए. विपक्ष जनता की आवाज़ है और हम सरकार के हर गलत निर्णय के खिलाफ खड़े रहेंगे.
इस बीच पूर्व Chief Minister ने शिमला स्थित राज्य स्तिथि गृह पीटरहॉफ में उस स्थल का भी निरीक्षण किया, जहां भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा का Bihar चुनाव में शानदार जीत के बाद भव्य स्वागत किया जाएगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल के लिए लगातार सहायक रही है और उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1500 करोड़ रुपये की आपदा राहत राशि जल्द प्रदेश को मिल जाएगी.
—————
(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा
