Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं अन्य नेताओं ने दी दिवाली की शुभकामनाएं

ममता

कोलकाता, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को देशवासियों को दिवाली और काली पूजा की शुभकामनाएं देते हुए लोगों से एकता और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने संदेश में लिखा, “सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं! दीपों की रोशनी और इस त्योहार की भावना सबके जीवन में खुशियां, शांति और समृद्धि लाए तथा हमारे समाज में एकता और सौहार्द को प्रेरित करे।”

वहीं, बंगाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद समिक भट्टाचार्य ने भी काली पूजा के मौके पर अपने सोशल मीडिया संदेश में आध्यात्मिक संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब जीवन थकान से भर जाता है और मन बोझिल हो जाता है, तब मां काली ही हमारी शक्ति और साहस बनती हैं। मां श्यामा की कृपा से जीवन की सभी बाधाएं दूर हों और हर मन में शुभ विचार, शांति और प्रकाश का संचार हो।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने भी काली पूजा और दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां काली आपको हर चुनौती का सामना करने की शक्ति दें और जीवन की हर बाधा को दूर करें। आप और आपके परिवार को काली पूजा और दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *