Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
WEST BENGAL

महानवमी पर शुभकामनाओं के साथ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शेयर किया स्वरचित देवी आराधना का गीत

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

कोलकाता, 01 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महानवमी के अवसर पर अपने शुभकामना संदेश के साथ एक नया गीत साझा किया है। खास बात यह है कि इस गीत के बोल और धुन खुद मुख्यमंत्री ने तैयार किए हैं। गीत को प्रसिद्ध गायिका इमन चक्रवर्ती ने अपनी आवाज दी है।

ममता बनर्जी ने गुरुवार सुबह सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, अगर होता एक छोटा सा बगीचा, तो मैं हर दिन एक कली बनकर खिलती।

इसके साथ ही उन्होंने सभी को महानवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और अपना नया गीत जारी किया।

ममता बनर्जी इससे पहले भी कविता लेखन और गीत रचना के जरिए अपनी सृजनात्मक पहचान दिखा चुकी हैं। दुर्गा पूजा की शुरुआत और षष्टि के दिन भी उन्होंने दो अलग-अलग गीत शेयर किए थे। और अब इस पूजा में उनका यह तीसरा गीत है, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर डाला है।

(Udaipur Kiran) / ओम पराशर

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *