Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ASSAM

मुख्यमंत्री ने आचार्य इलाराम दास को जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

The image shared by Assam CM Dr Himanta Biswa Sarma.

गुवाहाटी, 23 दिसंबर (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को एकशरण भागवती समाज के संस्थापक आचार्य इलाराम दास बाप की जयंती के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया संदेश में आचार्य इलाराम दास के आध्यात्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें विभेदमुक्त समाज निर्माण का अग्रदूत बताया।

डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि आचार्य इलाराम दास बाप महापुरुष श्रीमंत शंकरदेव और श्रीश्रीमाधवदेव के धार्मिक दर्शन, कला और संस्कृति के एकनिष्ठ अनुयायी थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन आध्यात्मिक चेतना के माध्यम से समाज में समरसता और एकता स्थापित करने के लिए समर्पित कर दिया।

मुख्यमंत्री ने आचार्य इलाराम दास को महान वैष्णव विद्वान और विश्व बंधुत्व के प्रवर्तक के रूप में उल्लेख करते हुए कहा कि एकशरण भागवती समाज के माध्यम से उन्होंने असम के पहाड़ और मैदान को एकता के सूत्र में बांधने का सतत प्रयास किया।

आचार्य इलाराम दास बाप की जयंती पर मुख्यमंत्री ने उन्हें शत्-शत् नमन् करते हुए गहरी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

——————

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *