
गोरखपुर, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गुरु गोरक्षनाथ चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्श चिकित्सक डॉ. राजीव श्रीवास्तव के आवास पर पहुंचकर उनकी दिवंगत माता कमला श्रीवास्तव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी.
गोरखपुर दौरे पर आए Chief Minister बुधवार को अपराह्न डॉ. राजीव श्रीवास्तव के शिवपुर सहबाजगंज (पादरी बाजार) स्थित आवास पर पहुंचे. यहां उन्होंने डॉ. श्रीवास्तव की स्मृतिशेष मां कमला श्रीवास्तव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और महायोगी गुरु गोरखनाथ से दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करने की प्रार्थना की. Chief Minister ने परिजनों से आत्मीयता से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया.
—————
(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय
