Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

भाजपा मुख्यालय में हुआ दीपावली पूजन, मुख्यमंत्री हुए शामिल

दीपावली पूजन करते मुख्यमंत्री।

देहरादून, 19 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । भाजपा मुख्यालय में रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में पूर्ण विधि विधान से दिवाली पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर सीएम ने कार्यकर्ताओं एवं प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा, पीएम मोदी ने जीएसटी में की गई अभूतपूर्व कमी से देश इस दिवाली को महा बचत उत्सव के रूप में मना रहा है। वही प्रदेशाध्यक्ष ने कहा, देश और प्रदेश लोकल फॉर वोकल के मंत्र पर आत्मनिर्भर भारत निर्माण वाली दिवाली मना रहा है।

बलबीर रोड स्थित कार्यालय में इस दिवाली पूजन कार्यक्रम के अंतर्गत मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना, दीप प्रज्वलन किया गया। इस अवसर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि दीपावली का यह पर्व देश के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए भी विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी लागू की गई है, जिससे देशभर में व्यापारिक वातावरण और अधिक सरल हुआ है। उन्होंने कहा कि जीएसटी की दरों में कमी आने से यह दीपावली “महा बचत उत्सव” के रूप में मनाई जा रही है, जिससे व्यापारियों के साथ-साथ उपभोक्ताओं को भी बड़ा लाभ हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आह्वान किया है। आज भारत मात्र एक बड़ा बाजार नहीं रह गया है, बल्कि एक उभरती हुई वैश्विक आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने भी कहा है कि वर्ष 2028 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की दिशा में अग्रसर है।

इस अवसर प्रदेशाध्यक्ष श्री भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए आग्रह किया कि विकसित भारत निर्माण के लिए देश को आत्मनिर्भर बनाना होगा और उसके लिए लोकल फॉर को प्राथमिकता देना बहुत आवश्यक है। लिहाजा दिवाली समेत सभी त्यौहारों में खरीद में अधिक से अधिक लोकल उत्पादों को शामिल करें। साथ ही जोर देते हुए कहा, ये दिवाली जीएसटी में ऐतिहासिक कमी से बेहद खास है। ऐसे में इस महा बचत का लाभ हमारे स्थानीय उत्पादों को सबसे अधिक मिले, ये हमे सुनिश्चित करना है। उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए सभी के लिए समृद्धता, खुशहाली और स्वास्थ्य जीवन की कामना की । वहीं आह्वाहन किया कि हम सबको पीएम मोदी के विजन अनुशार, सीएम धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ना है।

कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष नरेश बंसल, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, विधायक खजान दास, सविता कपूर, श्री सुरेश गढ़िया, दुर्गेश्वर लाल, देहरादून महापौर सौरभ थपलियाल, कोटद्वार महापौर शैलेंद्र रावत, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार दीप्ति रावत भारद्वाज, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव जगमोहन रावत, दायित्वधारी शज्योति गैरोला, सुभाष बड़थ्वाल, विश्वास डाबर आदि मौजूद रहे।

(Udaipur Kiran) / विनोद पोखरियाल

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *