मुख्यमंत्री ने की प्रगति यात्रा की योजनाओं की समीक्षा,50 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं पर तेजी से काम करने के दिए निर्देश

उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक करते Chief Minister  नीतीश

पटना, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Bihar के Chief Minister नीतीश कुमार ने बुधवार को एक अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न विकास योजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में तेजी से पूरे किए जाएं.

समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बताया कि प्रगति यात्रा के दौरान 430 योजनाओं की स्वीकृति दी गई थी, जो 22 विभागों से संबंधित हैं. इन विभागों के द्वारा 428 योजनाओं की स्वीकृति दे दी गयी है. शेष 2 योजनाएं तकनीकी रूप से अनुपयुक्त पायी गयी हैं, जो जल संसाधन विभाग से संबंधित हैं. 21 योजनाओं का काम पूरा हो चुका है. शेष योजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है और उसे समय के साथ पूरा कर लिया जायेगा.

समीक्षा के दौरान Chief Minister ने कहा कि वर्ष 2024 के दिसंबर और 2025 के जनवरी-फरवरी महीने में उन्होंने प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों में जाकर विकास कार्यों को देखा था. यात्रा के दौरान जो लोगों का फीडबैक मिला और जमीनी स्तर पर उन्हें जो कमी दिखी उसे पूरा करने के लिए 430 नई योजनाओं की स्वीकृति दी गई, जिस पर 50 हजार करोड़ रूपये खर्च किये जायेंगे.

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि सभी 38 जिलों से संबंधित इन योजनाओं की लगातार समीक्षा करते रहें और कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के लिए इसका सतत् अनुश्रवण करते रहें. सभी विभाग लंबित योजनाओं पर तेजी से काम करते हुए शीघ्र पूरा करें.

Chief Minister ने कहा कि राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हमलोग लगातार प्रयत्नशील हैं. राज्य के सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम किया जा रहा है. लोगों के उत्थान के लिए जो योजनायें बनायी गयी हैं उस पर पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करें. हम सभी चाहते हैं कि Bihar देश के 05 अग्रणी विकसित राज्यों में शामिल हो.

बैठक में राज्य के उपChief Minister सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, Chief Minister के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, सभी संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव/ प्रधान सचिव/सचिव, Chief Minister के सचिव कुमार रवि, Chief Minister के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ. गोपाल सिंह एवं Chief Minister के सचिव डॉ. चन्द्रशेखर सिंह उपस्थित थे.—————

(Udaipur Kiran) / गोविंद चौधरी

Leave a Comment