
रायपुर, 30 नवंबर (Udaipur Kiran) . Chhattisgarh में आयोजित तीन दिवसीय 60वें डीजीपी–आईजी कॉन्फ्रेंस के अंतिम दिन sunday को Chhattisgarh के Chief Minister विष्णुदेव साय ने परिवार सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भेंट की. इस मुलाकात को लेकर Chief Minister साय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘सत्पुरुषसंसर्गो हि कृतार्थयति जीवनम्’.
Chief Minister ने आगे लिखा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हमारे परिवारजनों से हुई मुलाकात जीवन भर याद रहने वाला प्रेरक अनुभव है. अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच जिस आत्मीयता से मोदी जी ने सबका हाल‑चाल पूछा, बच्चों से सहज होकर बात की और आशीर्वाद दिया, वह अविस्मरणीय है.
Chief Minister ने लिखा कि प्रधानमंत्री के Chhattisgarh प्रवास के दौरान परिवार की तीन पीढ़ियों को एक साथ उनके सान्निध्य में बैठने का अवसर मिला, यह हमारे लिए भावुक कर देने वाला क्षण था. इस गरिमामय और आत्मीय भेंट के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं.
—————
(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
