
चंडीगढ़, 10 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Haryana के Chief Minister नायब सिंह सैनी ने डॉक्टरों से अपील की है कि वे अपनी हड़ताल वापस लेकर तुरंत अपने-अपने कार्यस्थलों पर लौट आएं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े.Chief Minister ने बुधवार को चंडीगढ़ में किसानों को मुआवजा राशि जारी करने उपरान्त पत्रकार वार्ता को संबोधित किया. उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की मुख्यत: चार मांगें थीं, जिनमें से तीन मांगें सरकार द्वारा स्वीकार की जा चुकी हैं. डॉक्टरों के स्पेशलाइज्ड कैडर के गठन की मांग पर वित्त विभाग 16 अगस्त 2024 को अधिसूचना जारी कर चुका है. इसी प्रकार, हॉस्पिटल ड्यूटी से बाहर जाने पर यात्रा भत्ता प्रदान करने संबंधी मांग पर भी 25 अक्टूबर 2024 को अधिसूचना जारी हो चुकी है.नायब सिंह सैनी ने कहा कि सीनियर मेडिकल ऑफिसर (एसएमओ) की सीधी भर्ती न करने की मांग पर फिलहाल सरकार ने रोक लगा दी है. Chief Minister ने बताया कि अन्य राज्यों में इस सम्बन्ध में प्रचलित व्यवस्थाओं का अध्ययन किया जा रहा है और रिपोर्ट आने तक प्रदेश में एसएमओ की सीधी भर्ती स्थगित रहेगी. उनकी चौथी मांग, एसीपी संरचना में बदलाव, फिलहाल स्वीकार नहीं की गई है. Chief Minister ने डॉक्टरों से अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार की राजनीति से दूर रहें.
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा
