Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
ASSAM

मुख्यमंत्री सरमा ने दी काली पूजा और दीपावली की शुभकामनाएं

The image shared by Assam CM Dr Himanta Biswa Sarma.

गुवाहाटी, 20 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने पावन पर्व काली पूजा और दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दीपों का त्योहार सभी के जीवन को आलोकित करे और समाज में सुख, शांति तथा समृद्धि का संदेश लेकर आए।

काली पूजा के अवसर पर डॉ. शर्मा ने प्रार्थना की कि मां काली के आशीर्वाद से समाज से सभी बुराइयां और अमंगल दूर हों तथा सभी के जीवन में खुशहाली और शांति का संचार हो।

पूरे राज्य में दीवाली एवं काली पूजा की धूम छायी हुई है। बाजार, घर सभी जगह प्रकाश की अत्यंत मनमोहक तैयारियां की गयी हैं। जो देखते ही बनती हैं।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *