Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
BREAKING
ASSAM

मुख्यमंत्री नगांव में महिला उद्यमिता अभियान के तहत चेक वितरण एवं कई विकास योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा द्वारा साझा तस्वीर।

नगांव (असम), 22 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि आज का दिन नगांववासियों के लिए विशेष महत्व का है, जो जिले के सर्वांगीण विकास का प्रतीक बनेगा।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री महिला उद्यमिता अभियान के तहत महिला उद्यमियों को प्रारंभिक पूंजी के रूप में आज चेक वितरित किए जाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने जिले में कई विकासपरक परियोजनाओं के उद्घाटन और लोकार्पण किये जाने भी जिक्र किया है।

डॉ. सरमा ने कहा कि ये योजनाएं निश्चित रूप से नगांव जिले की प्रगति और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *