पर्यावरण कॉनक्लेव कल, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

जयपुर, 17 दिसंबर (Udaipur Kiran) । राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (आरएसपीसीबी) द्वारा गुरुवार को हरियालो राजस्थान पर्यावरण कॉनक्लेव का आयोजन किया जा रहा हैं। इस कॉनक्लेव का शुभारंभ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किया जाएगा। राजस्थान ग्रीन बजट पेश करने वाला देश के अग्रणी राज्यों में से है और इसमें हरित परियोजनाओं के लिए 27,854 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। बजट में 11.34 प्रतिशत ग्रीन बजट के लिए आवंटित किए गए है। इस अवसर पर हरित अर्थव्यवस्था पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन व मेरी लाइफ – सस्टेनेबल लाइफस्टाइल फॉर एन्वायरमेंट पोस्टर का विमोचन किया जाएगा। कार्यक्रम में संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री जोगाराम पटेल, वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री संजय शर्मा, मुख्य सचिव वी श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग आनंद कुमार व राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के अध्यक्ष आलोक गुप्ता उपस्थित रहेंगे।
—————
(Udaipur Kiran) / राजेश



