हस्तशिल्प उत्सव 25 से, मुख्यमंत्री 26 को करेंगे उद्घाटन

jodhpur

जोधपुर, 12 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . पश्चिमी Rajasthan उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 इस बार पच्चीस दिसंबर से चार जनवरी तक रावण का चबूतरा मैदान में आयोजित होगा. Chief Minister भजनलाल शर्मा इसका 26 दिसंबर को विधिवत उद्घाटन करेंगे. लघु उद्योग भारती के प्रतिनिधिमण्डल ने इस संबंध में जयपुर में Chief Minister से मुलाकात कर निमंत्रण दिया. Chief Minister ने कार्यक्रम के बैनर का विमोचन भी किया.

लघु उद्योग भारती के जोधपुर प्रान्त महामंत्री सुरेश कुमार विश्नोई ने बताया कि प्रतिनिधिमण्डल ने अखिल Indian संगठन मंत्री प्रकाशचन्द एवं निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा के नेतृत्व मे Chief Minister भजनलाल शर्मा से शिष्टाचार भेंट की.

प्रतिनिधिमण्डल में लघु उद्योग भारती के अखिल Indian संयुक्त महासचिव नरेश पारीक, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड, Rajasthan प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चौपडा, नटवरलाल अजमेरा, प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार गर्ग एवं जोधपुर महानगर सचिव राकेश कुमार चौरडिया उपस्थित रहे. उत्सव के संयोजक व निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा व उत्सव के मुख्य समन्वयक व प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चौपडा ने बताया कि इस अवसर पर Chief Minister ने पश्चिमी Rajasthan उद्योग हस्तशिल्प उत्सव 2026 के बैनर का विमोचन किया.

उन्होंने 26 दिसम्बर को आयोजित उत्सव के उद्घाटन समारोह मे सम्मिलित होने का आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार किया. अखिल Indian संयुक्त महासचिव नरेश पारीक व प्रदेश उपाध्यक्ष नटवरलाल अजमेरा ने Chief Minister को फरवरी 2026 मे आयोजित होने वाले इण्डिया स्टोन मार्ट 2026 की तैयारियों की जानकारी से अवगत कराया. निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष शांतिलाल बालड ने बताया कि लघु उद्योग भारती प्रतिनिधिमण्डल की माननीय Chief Minister से मिलकर Rajasthan के उद्योगो से सामने आ रही समस्याओं व सुझावों का प्रतिवेदन सौंपा.

(Udaipur Kiran) / सतीश

Leave a Comment