मुख्यमंत्री करेंगे अंतरराष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन का शुभारंभ

jodhpur

जोधपुर, 12 दिसम्बर (Udaipur Kiran) . आगामी बीस दिसंबर को शुरू हो रहे दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सारस्वत ब्राह्मण महासम्मेलन का उद्घाटन Chief Minister भजनलाल शर्मा द्वारा किया जाएगा. जयपुर स्थित Chief Minister निवास पर महासम्मेलन के मुख्य संयोजक घनश्याम ओझा और स्वागताध्यक्ष हस्तीमल सारस्वत ने Chief Minister से मुलाकात की और संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी दी. इस दौरान Chief Minister ने सम्मेलन के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया और कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की.

Chief Minister ने युवाओं और महिलाओं के उत्थान के लिए हो रहे इस कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्वरोजगार और पारिवारिक मूल्यो के संरक्षण के लिए ऐसे कार्यक्रमों की आज आवश्यकता है.

समाज के अध्यक्ष आरके ओझा एवं समन्वयक कैलाश सारस्वत ने बताया कि सम्मेलन पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर स्थित मारवाड़ इंटरनेशनल सेंटर में 20 दिसंबर को सुबह 11 बजे प्रारंभ होगा. उन्होंने बताया कि यह आयोजन समाज के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन होगा, जिसमें देश-विदेश से पांच हजार से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे.

कश्मीर से कन्याकुमारी तक और पूर्वोत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक विभिन्न प्रदेशों के समाजबंधु बड़ी संख्या में भाग लेंगे. साथ ही अमेरिका, कनाडा, यूके, दुबई, सिंगापुर सहित कई देशों में बसे सारस्वत परिवारों का भी प्रतिनिधित्व रहेगा.

महासम्मेलन का उद्देश्य

महासम्मेलन का उद्देश्य समाज की एकता, सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक मूल्यों और आधुनिक युग की चुनौतियों के बीच मजबूत सेतु बनाना है. सम्मेलन में पहली बार समाज के आध्यात्मिक गुरुओं, सांस्कृतिक धरोहर से जुड़े विद्वानों, उद्योग-व्यापार क्षेत्र के प्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों तथा युवा नेतृत्व का एक ही मंच पर समन्वय दिखाई देगा. दो दिवसीय कार्यक्रम में विविध सत्रों, विचार-गोष्ठियों, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोहों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के इतिहास, वर्तमान और भविष्य की दिशा पर व्यापक चर्चा होगी.

(Udaipur Kiran) / सतीश

Leave a Comment