Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
MADHYA PRADESH

भोपाल में आज से तीन दिवसीय आईएएस सर्विस मीट 2025, मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

भाेपाल, 19 दिसंबर (Udaipur Kiran) । भोपाल में आज (शुक्रवार काे) मध्य प्रदेश के आईएएस अधिकारियों का जमावड़ा होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राजधानी भोपाल में मध्य प्रदेश आईएएस एसोसिएशन की तीन दिवसीय सर्विस मीट-2025 का शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन 19 से 21 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें प्रदेशभर के प्रशासन के बड़े अधिकारी, सहायक कलेक्टर से लेकर मुख्य सचिव और पूर्व आईएएस अफसर अपने परिवार के साथ शामिल होंगे। इस मीट में आईएएस ऑफिसर्स अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

आईएएस सर्विस मीट की अशुरुआत आज प्रशासन अकादमी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उद्बोधन के साथ होगी। इसके बाद अरेरा क्लब में दिन भर और देर रात तक कार्यक्रमों का दौर चलेगा।सर्विस मीट में मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, संभागायुक्त, कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ, नगर निगम आयुक्त, अपर कलेक्टर, एसडीएम और सहायक कलेक्टर सहित फील्ड में पदस्थ सभी आईएएस अधिकारी शामिल होंगे। आयोजन का मुख्य फोकस खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन पर है।

कार्यक्रम की झलकियां

पहला दिन: शुभारंभ के बाद अरेरा क्लब और बोट क्लब में क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस और बोट रेस जैसी प्रतियोगिताएं।

दूसरा और तीसरा दिन: कुकिंग कॉम्पिटिशन, पेंटिंग, अंताक्षरी, क्विज, फन गेम्स, डीजे नाइट और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां। अधिकारी अपनी छिपी प्रतिभाओं का प्रदर्शन भी करेंगे। इसके अलावा तीसरे दिन क्लाेजिंग सेरेमनी और प्राइज ड्रिस्ट्रिब्यूशन भी हाेगा।

आईएएस आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष और अपर मुख्य सचिव मनु श्रीवास्तव ने कहा कि सर्विस मीट में फील्ड में पदस्थ अफसरों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और उनके आपसी समन्वय को सुगम बनाने के लिए, आस-पास के संभागों में पदस्थ फील्ड अफसरों को एक समूह में रखा गया है। इस सर्विस मीट के लिए बनाए गए ग्रुप्स के बीच सांस्कृतिक रात्रि सहित विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिस्पर्धा होने से उत्साह और भी बढ़ जाएगा। इस बार मीट को अधिक परिवार-हितैषी और सहभागिता आधारित बनाया गया है। रिटायर्ड अधिकारी और नव नियुक्त अफसर भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं। यह आयोजन न केवल अफसरों के बीच बॉन्डिंग बढ़ाएगा, बल्कि अच्छे शासन और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

—————

(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *