Skip to content
Thursday, 29 October 2026
BREAKING
UTTRAKHAND

मुख्यमंत्री आज चंपावत में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में करेंगे प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का फाइल फोटो

चंपावत, 15 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अक्टूबर को चंपावत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत जीजीआईसी ऑडिटोरियम, चंपावत में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे।

मुख्यमंत्री के वरिष्ठ निजी सचिव भूपेंद्र सिंह बसेड़ा द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीएम धामी पूर्वाह्न 11:30 बजे गुप्तकाशी हेलीपैड से रवाना होकर अपराह्न 12:30 बजे चंपावत के सर्किट हाउस हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे जीजीआईसी ऑडिटोरियम में विधानसभा क्षेत्र के सम्मेलन में भाग लेंगे तथा नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से भेंट करेंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री अपराह्न 3 बजे खटीमा के लिए रवाना होंगे। इस दौरान वे राष्ट्रीय राजमार्ग के आपदाग्रस्त क्षेत्र स्वांला का निरीक्षण करेंगे और अमोड़ी में वे-साइट एमिनीटीस का शिलान्यास भी करेंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री सिन्याड़ी, सूखीढांग और बस्टिया में जनप्रतिनिधियों और स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे।

(Udaipur Kiran) / Rajiv Murari

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *