
बाराबंकी, 12 दिसंबर(हि.सं). Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को उप्र के बाराबंकी के दौलतपुर गांव में पद्म किसान रामशरण वर्मा के खेत से किसान पाठशाला का शुभारम्भ किया. Chief Minister ने कहा कि आठवें संस्करण के शुभारम्भ अवसर पर कहा कि प्रगतिशील किसान रामशरण वर्मा की फार्महाउस में देखकर खेती के बारे में पूरी जानकारी मिल रही है.
आज Uttar Pradesh में कम लागत अधिक उत्पादन की दिशा में किसान तेजी से आगे बढ़ रहा है. डबल इंजन की सरकार किसान की खुशहाली के साथ प्रदेश के विकास में योगदान दे रही है. किसान पाठशाल के शुभारम्भ की सभी किसान भाईयों को शुभकामनाएं देता हूं.
Chief Minister योगी ने यहां लगे कृषि से जुड़े स्टालों का अवलोकन भी किया. Chief Minister ने किसानों को ट्रैक्टर की चाबी और चेक भी सौंपे. इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, राज्य मंत्री सतीश शर्मा, सुरेश राही, प्रगतिशील किसान रामशरण वर्मा, भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष कामेश्वर सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे.
कृषि विभाग ने किसानों से अनुरोध किया है कि अपने जनपद की किसान पाठशाला में प्रतिभाग कर योगी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजना (60 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पम्प, 40 से 50 प्रतिशत पर कृषि यंत्र आदि) के जरिए खेती की नई तकनीक, नवीन प्रजाति, पशुपालन, बागवानी, रेशम पालन एवं मधुमक्खी पालन की जानकारी प्राप्त कर कृषि उत्पादन एवं आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं. किसान पाठशाला के माध्यम से प्रदेश के सभी जनपदों में अब तक लगभग 1.90 करोड़ किसानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है.
किसानों के लिए मॉडल बन चुके हैं पद्म रामशरण वर्मा
कृषि क्षेत्र में धरातल पर दिख रहे परिवर्तन का सबसे बड़ा उदाहरण बाराबंकी के पद्म रामशरण वर्मा जैसे प्रगतिशील किसान बने हैं. उन्होंने योगी सरकार की नीतियों को किसानों के उत्थान की असली धुरी बताया.
पद्म रामशरण वर्मा द्वारा 32 वर्ष पहले 6 एकड़ से शुरू हुई खेती आज सहकारिता आधारित बटाई मॉडल पर 275 एकड़ तक पहुंच चुकी है. केला, टमाटर, आलू, मेंथा, तरबूज, खरबूजा और गेहूं जैसी विविध फसलों के चक्र पर आधारित खेती से उत्पादन और लाभ में बढ़ोतरी हुई है. वर्मा के मुताबिक योगी सरकार के प्रोत्साहन से टिश्यू कल्चर केले के उत्पादन ने किसानों को नई दिशा दी है. उन्हाेंने बताया कि टमाटर में 60 हजार रुपये की लागत पर दो से ढाई लाख रुपये तक का लाभ संभव हो रहा है. टमाटर उत्पादन को मिले सरकारी प्रोत्साहन ने 50 प्रतिशत की वृद्धि सुनिश्चित की है. छोटे किसान जो पहले 20-25 हजार कमाते थे, वे अब डेढ़ से दो लाख रुपये वार्षिक आय कर रहे हैं.
रामशरण वर्मा ने बताया कि 32 वर्षों से खेती करते हैं. साथ ही उन्होंने हजारों किसानों को उन्नत खेती से जोड़ा है. योगी सरकार किसानों की तरक्की के लिए दिनरात प्रयास कर रही है. उनकी नीतियां किसानों की उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं. विकसित होने की ओर बढ़ते Uttar Pradesh के विकास की यह गति किसानों के उत्थान से और तेज हुई है. वर्मा के मुताबिक वे 30 हजार से अधिक लोगों को साल में रोजगार उपलब्ध करा रहे हैं. अपने गांव व आसपास के लोगों को रोजगार देने में सक्षम हैं तो इसका सबसे बड़ा श्रेय योगी सरकार को जाता है. बीज और बाजार उपलब्ध कराने का जो कार्य योगी सरकार ने किया है, वह प्रदेश की कृषि उन्नति और किसानों की खुशहाली का मार्ग प्रशस्त कर रहा है.
(Udaipur Kiran) / दिलीप शुक्ला
