मुख्यमंत्री योगी ने ‘जनता दर्शन’ में आये नागरिकों से की समस्याएं सुनीं

जनता की समस्याएं सुनते Chief Minister  योगी

फरियाद लेकर 42 से अधिक लोग पहुंचे, Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने एक-एक की सुनीं समस्याएं

लखनऊ, 8 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने व्यस्तताओं के बीच भी Monday को ‘जनता दर्शन’ किया. अपनी फरियाद लेकर ‘जनता दर्शन’ में पहुंचे हर एक नागरिक से योगी ने मुलाकात की. उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया. Chief Minister ने कहा कि आप सभी निश्चिंत होकर घर जाइए. हर समस्या का उचित समाधान कराया जाएगा.

‘जनता दर्शन’ में 42 लोग अपनी परेशानी लेकर पहुंचे. इसमें से पांच लोगों ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लगाते हुए Chief Minister को प्रार्थना पत्र सौंपा. इस पर Chief Minister ने अस्पताल से एस्टिमेट बनवाने को कहा. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार पहले ही दिन से चिकित्सा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रही है. धन के अभाव में किसी का भी इलाज नहीं प्रभावित होगा. प्रदेश में जिस भी जरूरतमंद को इलाज के लिए आर्थिक सहायता की आवश्यकता होगी, सरकार सदैव उसके साथ सदैव खड़ी रहेगी.

कई लोग पुलिस, अवैध कब्जे की शिकायत लेकर भी पहुंचे. Chief Minister योगी ने सभी का प्रार्थना पत्र लिया और आदेश दिया कि आमजन से जुड़ी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए. इसके बाद शिकायत करने वालों से फीडबैक भी लिया जाए. सरकार हर पीड़ित की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है. वहीं आवास की मांग को लेकर भी कुछ जरूरतमंदों ने योगी से निवेदन किया, जिस पर विचार करते हुए उन्होंने पीएम/सीएम आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया.———–

(Udaipur Kiran) / दिलीप शुक्ला

Leave a Comment