



जौनपुर, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के Chief Minister याेगी आदित्य नाथ आज गुरुवार काे जाैनपुर पहुंचे. हेलीपैड पर प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह सहित कई नेताओं ने उनकी अगवानी की. यहां से Chief Minister याेगी प्रदेश के खेल राज्यमंत्री गिरीशचंद यादव के घ्रर पहुंचे . उन्हाेंने मंत्री के पिता स्वर्गीय सवधु यादव के निधन पर शोक जताते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धांजलि अर्पित की. गिरीशचन्द्र यादव से व्यक्तिगत बातें करके सांत्वना देते हुए दुख जताया. Chief Minister घर के अंदर जाकर मंत्री जी की माता समेत परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी.
Chief Minister याेगी आदित्य नाथ लगभग 10 मिनट तक परिजनों से मुलाकात के बाद घर के बाहर निकले और हाथ हिलाकर वहां मौजूद लाेगाें और कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान भीड़ ने जय राम – राधे राधे के नारे लगाए. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच Chief Minister का काफिला हेलीपैड की ओर चला गया. जहां Chief Minister करीब 1:45 बजे हेलिकॉप्टर से वाराणसी के लिए रवाना हो गए. इसके पूर्व Chief Minister ने हेलीपैड स्थल पर भाजपा के नेताओं, जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की. इस माैके पर डीआईजी वैभव कृष्ण, जिला अधिकारी डॉ दिनेश चंद्र सिंह, एसपी डॉक्टर कौस्तुभ से जिले के हालात के बारे में भी जानकारी ली.
नेताओं ने सीएम का किया स्वागत
Chief Minister के आगमन पर हेलीपैड पर पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह , पूर्व एमएलसी केदारनाथ सिंह ,पूर्व जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ,जिला मंत्री पीयूष गुप्ता , नगर पालिका अध्यक्ष मनोरमा मौर्य, रागिनी सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष, ,जिला मंत्री राजू सिंह दादा, सदस्य महिला कल्याण बोर्ड गीता विन्द,संदीप तिवारी , पूर्व जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्रा, सूर्यप्रकाश सिंह प्रबंधक मुन्ना, पूर्व विधायक बाकेलाल सोनकर , पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव,आशीष गुप्ता ,श्याम मोहन अग्रवाल ,भाजपा नेता अजय सिंह खरचू , राजकेशर पाल चेयरमैन क्रय विक्रय सहकारी समिति ,प्रशांत सिंह दीपक ,कमलेश निषाद , उपेंद्र नाथ मिश्रा , धर्मेंद्र मिश्रा , राजदेव यादव ,रामसूरत मौर्या , रमेश यादव मौजूद रहे.
सुरक्षा व्यवस्था रही सख्त
Chief Minister के आगमन को लेकर जहां सभी प्रशासनिक विभाग हाईअलर्ट पर रहे. वहीं एक किलोमीटर के अंदर आने -जाने वाले लोगों पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही थी. खेत- खलिहानों से लेकर छतों व पेड़ों पर पुलिस लोगों पर पैनी नजर रख रही थी . इसके साथ ही सड़क से आने जाने वालों की सघन जांच की जा रही थी.
(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
