


गोरखपुर, 11 दिसंबर (Udaipur Kiran) .Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर प्रवास के दौरान लगातार दूसरे दिन गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने आवास के लिए जरूरतमंद लोगों को आवास दिलाने और गंभीर बीमारियों से पीड़ितों के इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता देने का आत्मीय संबल दिया. उन्होंने कहा कि सरकार हर जरूरतमंद और पात्र व्यक्ति को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा हर समस्या के प्रभावी निस्तारण के लिए संकल्पित है.
गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन के दौरान Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने करीब 300 लोगों से मुलाकात की. महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में बैठाए गए लोगो तक Chief Minister खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी समस्याओं को सुना. ध्यान से बात सुनते हुए उनके प्रार्थना पत्र लिए और निस्तारण के लिए संबंधित प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को संदर्भित कर निर्देशित किया कि सभी समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष और सन्तुष्टिपरक होना चाहिए.
जनता दर्शन में एक महिला ने आवास की समस्या बताई. Chief Minister ने उन्हें आश्वस्त किया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाया जाएगा. इसे लेकर उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित भी किया. कहा कि सरकार की मंशा है कि हर जरूरतमंद के पास पक्का आवास हो. जनता दर्शन में एक महिला ने अपने पति की बीमारी में इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई. इस पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने महिला को आश्वस्त किया कि वह अपने पति का अच्छे से इलाज कराएं, पैसे की व्यवस्था विवेकाधीन कोष से करा दी जाएगी. इलाज में आर्थिक मदद मांगने कई अन्य लोग भी आए थे. Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा. उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए. इस्टीमेट मिलते ही सरकार तुरंत धन उपलब्ध कराएगी.
जमीन कब्जा किए जाने से संबंधी शिकायतों पर Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने पुलिस को निर्देश दिया कि यदि कोई दबंग किसी की जमीन जबरन कब्जा कर रहा हो तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए. एक महिला ने अपनी ही जमीन पर काबिज होने के संबंध में कुछ लोगों द्वारा व्यवधान उत्पन्न करने की समस्या पर Chief Minister ने अधिकारियों से कहा कि महिला को उनकी जमीन पर कब्जा दिलाया जाए. जनता दर्शन में सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि किसी पात्र को योजनाओं का लाभ मिलने में अड़चन आ रही हो तो इसकी जांच जरूर करें कि किसी स्तर पर लापरवाही तो नहीं बरती गई. उन्होंने कहा कि अधिकारी जन समस्याओं पर त्वरित संवेदनशीलता दिखाएं.
—————
(Udaipur Kiran) / प्रिंस पाण्डेय
