Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
HARYANA

पानीपत के आर्य कॉलेज में हुआ बाल विवाह मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम

पानीपत स्थित आर्य कॉलेज में शपथ लेते विद्यार्थी।

पानीपत, 4 दिसंबर (Udaipur Kiran) । पानीपत के आर्य पीजी कॉलेज में गुरुवार को महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के निर्देशानुसार ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ अभियान का आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने बाल विवाह जैसी कुप्रथा के उन्मूलन के लिए शपथ लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा समाज में इसके खिलाफ जन-जागृति को बढ़ावा देना रहा।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि बाल विवाह एक गम्भीर सामाजिक चुनौती है, जो बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। समाज में बदलाव की शुरुआत युवाओं से होती है, इसलिए विद्यार्थियों को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षा डॉ. मीनल तालस ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में सामाजिक दायित्वों के प्रति संवेदनशीलता विकसित होती है और वे परिवर्तन के वाहक बनकर समाज में जागरूकता फैलाते हैं। उन्होंने बाल विवाह के सामाजिक, आर्थिक और कानूनी पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला तथा बताया कि यह कुप्रथा न केवल बच्चों के भविष्य को प्रभावित करती है, बल्कि देश के समग्र विकास में भी बाधक है। इस मौके पर प्राध्यापिका नेहा शर्मा, रेखा नैन, नेहा गौतम व खुशबू वर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / अनिल वर्मा

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *