

महोबा, 1 दिसंबर (Udaipur Kiran) . Uttar Pradesh के महोबा जिले में पनवाड़ी ब्लॉक के कोटरा गांव में गलियां जलमग्न हो गईं हैं. ऐसे में स्कूली छात्र छात्राओं समेत बुजुर्ग ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. Monday को ग्रामीणों ने एडीओ पंचायत को शिकायती पत्र सौंप कर समस्या के निस्तारण की मांग की है. समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है.
गांव कोटरा में एक दबंग ने मुख्य नाला अवरुद्ध कर पानी की निकासी रोक दी है. जिससे गांव के रास्ते जलमग्न हो गए हैं. गलियों में गंदा पानी जमा हो गया है. Monday को ग्रामीण उदयभान सिंह, कैलाश, लखन, जगदीश, रामकुमार, धीरेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, रामप्रकाश, रमेशचंद्र, जाहर सिंह, देवसिंह, मानसिंह, रघुवीर सिंह, जीतू, अवधेश आदि ने बताया कि गांव की नालियोंं का पानी मुख्य नाले से जाता है. ग्रामीणों ने गांव के दबंग पर नाले में मिट्टी भरवाकर जलनिकासी बंद करने का आरोप लगाया है. इससे गांव में पानी भर रहा है. एक सप्ताह से समस्या जस की तस बनी हुई है. एडीओ पंचायत कमलेश वर्मा से जलभराव की समस्या शीघ्र निस्तारित कराए जाने की ग्रामीणों ने मांग की है. एडीओ पंचायत कमलेश वर्मा ने जल्द ही समस्या के समाधान का ग्रामीणों को आश्वासन दिया है.
—————
(Udaipur Kiran) / उपेन्द्र द्विवेदी
