
हरिद्वार, 14 नवंबर (Udaipur Kiran) . दि ज्ञान गंगा एकेडेमी जगजीतपुर में आज बाल दिवस के अवसर पर कक्षा प्लेग्रुप से पांच के विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया.
प्रधानाचार्या मीरा पंचोली और एक्टिविटी इंचार्ज अध्यापिका प्रियंका ने बताया कि कक्षा प्लेग्रुप से पांच के विद्यार्थियों के लिए बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में खेलों का आयोजन किया. सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया.अध्यापिका बन्दना डबराल व अध्यापिका सविता उनियाल ने बताया कि बच्चों के लिए प्रोप्स कलेक्टिगं रेस, फ्रांग रेस, रिगं कलेक्टिगं रेस, कोन बैलेनसिगं रेस, लेमन रेस आदि खेलों का आयोजन किया गया.
अध्यापिका मोनिका व रेखा कोठारी ने खेलों का संचालन किया. कार्यक्रम में नेहा तोमर,तनु, रेणु व कल्पना स िहत अन्य माैजूद रहे.
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
