Skip to content
Friday, 30 October 2026
BREAKING
CRIME

बालक का हत्यारा पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार

गिरफ्तार बदमाश

बलिया, 3 दिसंबर (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश के बलिया में फेफना थाने के आमडारी गांव में दस वर्षीय बालक को मौत के घाट उतारने वाला हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई में बालक के हत्यारे के बाएं पैर में गोली लगी है।

आमडारी निवासी रामजी वर्मा का दस वर्षीय पुत्र शिवम वर्मा रविवार शाम से गायब हो गया था। अगले दिन सुबह गायब बालक का शव एक संदिग्ध बोरी में गांव के बाहर मिला। बुधवार सुबह अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया की घटना की जांच हेतु चार टीमों का गठन किया गया था। जिन्हे मंगलवार की रात में सफलता मिली। उन्होंने बताया कि आमडारी से पकड़ी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध को रुकने का इशारा किया गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में पता चला कि उसी ने शिवम की हत्या की है। वह उसी गांव का रहने वाला प्रतीक वर्मा है। प्रतीक वर्मा शिवम के चाचा द्वारा तंज कसे जाने से नाराज था। जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। उसने शिवम को गड़ही में डुबो कर मारा था। एएसपी ने बताया कि प्रतीक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके पास से एक तमंचा भी बरामद किया गया है।

—————

(Udaipur Kiran) / नीतू तिवारी

Share

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *